..................... Shahrukh is like my father: Karan Johar | शाहरुख मेरे पिता समान: करण जौहर - Hindi Filmibeat

शाहरुख मेरे पिता समान: करण जौहर

By Staff

Karan Johar
'कुछ कुछ होता है' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके करण जौहर अपने पसंदीदा कलाकारों से मिलकर आज भी भौंचक्के रह जाते हैं।

इस महीने की 25 तारीख को करण 36 साल के हो चुके हैं। इसके बावजूद उनका दिल आज भी बच्चों की तरह है।

करण कहते हैं, "दिल से आज भी मैं उस बच्चे की तरह हूं जिसके हाथ में सिनेमा खिलौने की तरह आ गया है। फिल्म इंडस्ट्री में जो स्थान मुझे मिला है, मुझे आज भी उस पर आश्चर्य होता है।"

वह कहते हैं, "जो मुझे बहुत पसंद हैं, उन कलाकारों से आज भी मिलकर मैं आश्चर्य से बच्चों की तरह उन्हें देखता रह जाता हूं। अपनी इस आदत को छिपाने की मैंने बहुत कोशिश की, लेकिन छिपा नहीं सका। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और रितिक रोशन के साथ जब भी मैं बैठता हूं, खुद को नजर छिपा कर देखता रहता हूं कि कहीं मैं ख्वाब तो नहीं देख रहा!"

शाहरुख को पिता समान आदर देने वाले करण कहते हैं, "मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। जब वह कमरे में टहल रहे होते हैं तो मैं चुपचाप खड़ा रहता हूं। वह जानते हैं कि उन्हें देखकर मैं पत्थर हो जाता हूं। वह मेरी पीठ नहीं थपथपाते हैं। हां, उनकी पत्नी गौरी मेरी अच्छी दोस्त है। वह इकलौती ऐसी है जिसे मैं चुप रहने के लिए कह सकता हूं। शाहरुख को ऐसा कहने की बात तो मैं अपने बुरे सपने में भी नहीं सोच सकता।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X