किंग खान को है जीत से मोहब्बत

शाहरुख ने कहा, "फिल्म हो या आईपीएल के मैच, मुझे जीतने में मजा आता है। यहां तक अपने बच्चों के साथ कैरम खेल में जीतने के बाद भी मुझे खुशी होती है। मैंने कड़ी मेहनत की थी और जीत के लिए ईश्वर का शुक्रगुजार हूं।"
आईपीएल के अन्य टीमों के बारे में उन्होंने कहा, "अन्य सात टीमों से हमारी प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी है। हमारी टीम सभी टीमों को कड़ी टक्कर देगी।"
कोलकाता में रविवार को हुए मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में शाहरुख ने ये बातें कही। टीम के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा, "कोलकाता नाइट राइडर्स मेरा सपना है। दरअसल, मैं क्रिकेट खिलाड़ी बनना चाहता था। अब मैं अपनी टीम के जरिए अपने सपने को पूरा होते देख रहा हूं। जब मेरे खिलाड़ी खेलते हैं तो मुझे चिंता होने लगती है। यह ठीक उसी तरह का है जिस प्रकार मेरा बेटा आर्यन दौड़ में हिस्सा लेता है और मैं प्रार्थना करता हूं कि वह जीत दर्ज करे।"
जब किंग खान से पूछा गया कि क्या वह अपनी टीम पर दो अरब रुपये खर्च किए हैं तो उन्होंने कहा, "क्या मैं आपको इतना बुद्धिमान दिखता हूं कि अपनी टीम की जीत के जश्न के लिए मैं फायदे पर ध्यान दूं।"
उन्होंने कहा, "टीम के कार्यो को तीन भागों में विभाजित किया गया है। क्रिकेट के हिस्से को नाइट्स देख रहे हैं, मैं मनोरंजन क्षेत्र को देख रहा हूं और मेरी व्यापारिक सहयोगी जूही चावला व उनके पति जय मेहता प्रशासनिक कार्यो को देख रहे हैं।"
कोलकाता में अपने पहले मैच को लेकर वह काफी खुश थे। कोलकातावासियों के समर्थन से भी शाहरुख प्रसन्न नजर आए।
कोलकता नाइट राइडर्स के आदर्श वाक्य (मोटो) 'कोरबो, लोरबो और जीतबो' (करो, लड़ो और जीतो) के बारे में शाहरुख ने कहा, "अनुशासन, समर्पण और मर्यादा हमारी टीम के आदर्श वाक्य में समाहित है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications