पेरिस म्यूजियम में भी शाहरुख

दुनिया के किसी भी म्यूजियम में दूसरी बार शाहरुख खान की मोम की प्रतिमा लगाई गई है। इसके पहले मैडम तुसाद संग्रहालय में खान की मोम की प्रतिमा लग चुकी है।
यहां पर खान की प्रतिमा इसलिए भी खासा महत्व रखती है कि खान दूसरे भारतीय हैं जिनका बुत यहां पर लगाया गया है। 1922 में स्थापित इस संग्रहालय में महात्मा गांधी ही एकमात्र भारतीय रहे हैं, जिनके बुत को यहां लगाया गया था।
फ्रांस में फिल्मों पर अध्ययन कर रहे और ब्रिटिश-भारतीय फिल्मकार नसरीन मुन्नी कबीर ने बताया कि अत्यधिक लोकप्रियता के कारण शाहरुख की प्रतिमा को यहां लगाया गया है।
इस मौके पर यहां अपनी पत्नी गौरी और नजदीकी मित्र करण जौहर के साथ आए शाहरुख ने अपने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications