फराह शाहरुख से एक करोड की मांग

फिल्म ओम शांति ओम भले ही सुपर डुपर हिट हुई हो लेकिन अब इसकी निर्देशिका फराह खान और बालीवुड के किंग खान की रात की नींद उड गई है. दोनो से एक करोड 25 लाख रुपए की मांग की जा रही है. यह मांग किसी माफिया डान ने नहीं बल्कि उस लेखक ने की है जिसने आरोप लगाया है कि फिल्म ओम शांति ओम के पहले भाग की कहानी और स्क्रिप्ट उनकी स्क्रिप्ट से चुराई गई है.
कहानीकार अजय मोंगा ने कहा कि वह अपनी स्क्रिप्ट को शाहरुख के आफिस रेड चिलीज में सौंपकर छोड गया था. वह शाहरुख को लेकर फिल्म बनाना चाहता था. लेकिन जब उसने फिल्म ओम शांति ओम को देखा तो हैरान रह गया, इस फिल्म का पहला भाग उसकी कहानी को चुराकर बनाया गया था.
मोंगा ने कहा कि ओम शांति ओम के लेखक मुश्ताक ने उनकी स्क्रिप्ट से चुराकर ही फिल्म का पहला भाग बनाया है जबकि दूसरा हिस्सा फिल्म कर्ज और मधुमति से उठाया गया है. उसने अपनी कहानी को शाहरुख की उस समय की सेकेट्री सुषमा को दी थी. यह ओम शांति ओम के बनने के काफी पहले की बात है.
मोंगा ने कहा कि वे फिल्म को देखकर चकित रह गये कि किस तरह शाहरुख और फराह जैसे लोग स्क्रिप्ट व कहानी की चोरी करते हैं और मूल लेखकों का शोषण करते हैं.
बहरहाल मोंगा अपने अधिकार की लडाई लड रहे हैं और करोड रुपए की मांग कर रहे हैं. लेकिन पता चला है कि फराह इस लेखक की मांग पर बहुत बौखला गई है और वह उसे फूटी कौडी भी नहीं देने वाली है.


Click it and Unblock the Notifications