फराह की 'गोद भराई' किंग खान के घर
शाहरुख़ खान का वाकई में जवाब नहीं. ये तो सभी जानते हैं कि किंग खान फराह खान को अपनी बहन के समान दर्जा देते हैं लेकिन केवल इस माने हुए रिश्ते की खातिर किंग खान इस हद तक पहुँच जायेंगे इसकी किसी ने भी कल्पना नहीं की होगी.
जैसा की सभी को पता है कि फराह जल्द ही तीन बच्चों की माँ बनने वाली हैं. और फरवरी महीने में कभी भी वो शुभ घड़ी आ सकती है. हमारी हिन्दुस्तानी परम्परा के अनुसार 'गोद भराई' की एक रस्म होती है जो माँ और उसके होने वाले बच्चे के लिए होती है. इसी रस्म को शाहरुख़ खान उनकी पत्नी गौरी खान और उनके सबसे करीबी मित्र करण जोहर ने निभाया.
शाहरुख़ ने अपने बंगले मन्नत में एक शानदार समारोह का आयोजन किया जिसमें इंडस्ट्री की दिग्गज हस्तियाँ मौजूद थी. फराह की गोद भराई की रस्म हुई जिसमें उन्हें और उनके होने वाले बच्चों को बहुत आशीर्वाद मिले.
ये बात तो सभी को पता है कि किंग खान बहुत अच्छे बेटे, पति और पिता है लेकिन वो एक बहुत अच्छे भाई भी हैं. तभी तो उन्हें बादशाह कहा जाता है.


Click it and Unblock the Notifications