शाहरुख हैं टैगोर के प्रशंसक

ईडन गार्डन में केकेआर मैच के लिए शाम को शहर के हवाई अड्डे पर उतरते ही शाहरुख ने कहा, "मैं रवीन्द्र नाथ टैगोर का जबरदस्त प्रशंसक हूं। मुझे बंगाली नहीं आती लेकिन मैंने उनकी सभी अनुवादित कविताएं पढ़ी हैं।"
गुरुदेव टैगोर की प्रशंसा करते हुए शाहरुख ने कहा, "टैगोर विश्व साहित्य के सार-संग्रह हैं। मैं जब भी तनाव में होता हूं, उनके गीत व कविताएं मुझे प्रेरित करती हैं।"
गुरुदेव के जन्म दिन के खास मौके पर केकेआर का टैगोर की जन्म स्थली 'बंगाल' में मैच खेलने को उन्होंने टीम के लिए गौरव का विषय बताया।
कोलकातावासियों की संवेदना को ध्यान में रखते हुए शाहरुख ने खेल से पहले 10 मिनट के अपने कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications