..................... Raghavan is all set to direct a romantic film | अब रोमांटिक फिल्म बनाएंगे राघवन - Hindi Filmibeat

अब रोमांटिक फिल्म बनाएंगे राघवन

By Staff

Sriram Raghavan
दो रोमांचक फिल्में बना चुके निर्देशक श्रीराम राघवन अब रोमांटिक फिल्में बनाना चाहते हैं। अपनी अगली फिल्म के लिए वह अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिनेता जॉन अब्राहम से डेट्स ले रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि राघवन 'एक हसीना थी' और 'जॉनी गद्दार' फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

राघवन ने कहा, "फिल्म की शूटिंग के लिए मैं इन दोनों कलाकारों से डेट्स ले रहा हूं।"

उन्होंने यह भी बताया कि ऐश्वर्या राय ने एक नजर में पटकथा देखकर फिल्म के लिए हां कर दी है।

खबर है कि राघवन सैफ अली खान की पहली निर्मित फिल्म 'एजेंट विनोद' भी करेंगे। हालांकि उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सिप्पी की फिल्म के डेट्स मिलने के बाद ही वह इस विषय में कुछ भी कह पाएंगे।

इस रोमांचक फिल्म में सैफ अली खान मुख्य भूमिका में होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X