..................... Actor Gopi was in trouble boz of Police Dress | पुलिस वर्दी पहनना महंगा पड़ा अभिनेता को - Hindi Filmibeat

पुलिस वर्दी पहनना महंगा पड़ा अभिनेता को

By Staff

Suresh Gopi
मलयालम फिल्म के सुपरस्टार सुरेश गोपी पुलिस की वर्दी पहनकर एक सार्वजनिक कार्यक्रम में जाने के कारण कानूनी पचड़े में पड़ गए हैं।
गौरतलब है कि अभिनेता गोपी सामुदायिक पुलिस की शुरुआत के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे।

कोच्चि क्षेत्र के एक वकील ने मंगलवार को गोपी के खिलाफ अदालत में आपराधिक मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि गोपी ने पुलिस की वर्दी पहनकर अपराध किया है। यह 'भारतीय दंड संहिता' और 'केरल पुलिस एक्ट' का भी उल्लंघन है।

अदालत ने मामले की सुनवाई 3 मई को रखी है।

दक्षिण के सुपरस्टार गोपी ने आईएएनएस को बताया,"मैं एक फिल्म में पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहा हूं। जिसकी शूटिंग 26 मार्च को थी और सामुदायिक पुलिस का कार्यक्रम भी उसी दिन होने से समयाभाव के चलते दूसरे कपड़े बदलने का मौका ही नहीं मिला। "

उन्होंने कहा कि उन्हें लगा कि ऐसा करने से लोगों में अच्छा संदेश जाएगा।

उन्होंने बताया, "मैं अपने देश की कानून व्यवस्था का पूरा सम्मान करता हूं। पुलिस की पूरी वर्दी पहनकर सार्वजनिक जगहों पर जाना अपराध है

लेकिन मैंने तो पुलिस की टोपी नहीं लगाई थी। मैं वैसे ही कार्यक्र म में एक घंटा विलंब से पहुंचा था अगर कपड़े बदल कर जाता तो कार्यक्रम समाप्त हो जाता।"

उन्होंने कहा कि वह लोगों में पुलिस की अच्छी छवि का संदेश देने के लिए वर्दी पहने हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X