अक्षय के शिष्यों में शामिल सोनू सूद
अक्षय कुमार उन कलाकारों में से हैं जो न सिर्फ सारे स्टंट सीन खुद करते हैं बल्कि अपने को स्टार के लिए भी प्रेरणा श्रोत है. वह भले ही गुरु न बने मगर उनके चेले अपने आप बन जाते हैं. फिलहाल उपेन पटेल के बाद उनके चेलों में एक नाम सोनू सूद का भी जुड गया है.
ऑस्ट्रेलिया में चल रही विपुल शाह की फिल्म 'सिंह इज़ किंग" की शूटिंग के दौरान अपने को स्टार अक्षय कुमार से इम्प्रेस होकर सोनू सूद ने वह स्टंट सीन किए जिसकी उन्होंने सपने में भी कल्पना नहीं की थी.
दरअसल एक सीन में सोनू को सिंगापुर की 75 मंजिला इमारतQ -1 टावर से कूदना था यह बिल्डिंग सिंगापुर की सबसे ऊंची बिल्डिंग है. इस सीन के लिए डाइरेक्टर विपुल शाह ने सोनू को स्टंट न करने की सलाह दी मगर सोनू ने उनकी बातों पर ध्यान न देते हुए वही किया जो वह करना चाह्ते थे. खुशी की बात यह है कि सोनू ने उस खतरनाक सीन को काफी कुशलता से अंजाम दिया.
अपने इस अनुभव को खुशी से बताते हुए सोनू ने कहा 'इससे पहले भी मैं साऊथ की कई फिल्मों में स्टंट सीन कर चुका हूं. हालांकि वहां मेरी पहचान स्टंट हीरो के रूप में की जाती है.
जहां तक इस स्टंट सीन की बात है यह मेरे लिए अब तक का काफी रोमांचकारी स्टंट सीन रहा.' वैसे इससे पहले इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान सोनू मुंबई के हिरानंदानी गार्डन के एक बीस मंजिला इमारत से कूद चुके हैं. चलिए इससे इस बात की तसल्ली हुई कि अक्षय कुमार के शिष्यों में एक की बढोत्तरी होने के साथ विपुल शाह को भी एक और एक्शन हीरो मिल गया.


Click it and Unblock the Notifications