..................... Sikandar's first scene is of 1.5 crores | पहला ही दृश्य 1.5 करोड़ रुपये का: सिकंदर - Hindi Filmibeat

पहला ही दृश्य 1.5 करोड़ रुपये का: सिकंदर

By Staff

Sikandar Kher
सिकंदर खेर की पहली फिल्म 'वुडस्टॉक विल्ला' का पहला दृश्य टॉम क्रूज अभिनीत 'डेज ऑफ थंडर' से प्रेरित है। शूटिंग के लिए मात्र इस दृश्य का बजट डेढ़ करोड़ का है।

निर्देशक हंसल मेहता कहते हैं, "लगभग 20 लाख रुपये की यामाह एमपी 01 को फिल्म के इस पहले दृश्य के लिए आयात किया गया है।"

इस दृश्य के विषय में हंसल कहते हैं कि इसे बताना मुश्किल है। इसे देखने वाला ही इसे समझ सकेगा।

उन्होंने कहा, "निर्माता और मेरी सहमति से यह फैसला लिया गया है। हम दोनों ही फिल्म का लांच जबरदस्त करना चाहते थे।"

उल्लेखनीय है कि इस थ्रिलर फिल्म में अनुपम और किरण खेर के बेटे सिकंदर की जोड़ी नेहा ओबेराय के साथ देखने को मिलेगी।

मुख्य जोड़ी के विषय में मेहता कहते हैं, "पटकथा की मांग के अनुसार फिल्म में नए चेहरों को लिया गया है। दोनों ही कलाकार बेहतरीन काम कर रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X