'बचना ऐ हसीनों' की तैयारी में जुटे सिद्धार्थ

सिद्धार्थ की इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर नजर आएंगे। यह फिल्म 80 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' पर आधारित है।
सिद्धार्थ ने बताया, "फिल्म में हमने 'हम किसी से कम नहीं' के गीत का इस्तेमाल किया है। पुरानी फिल्म में इस गीत को किशोर कुमार ने आवाज दी थी। अब मेरी फिल्म में किशोर और लीना चंद्रावरकर के बेटे सुमित आवाज देंगे।"
सिद्धार्थ ने कहा कि फिल्म में विशाल-शेखर की जोड़ी संगीत दे रही है। 'सलाम नमस्ते' जैसी हिट फिल्म देने वाले सिद्धार्थ को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। दरअसल, यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications