श्वेता बनी हिमेश की हिरोइन
इन्द्र कुमार की बेटी श्वेता भी इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं और वो शुरुवात कर रही हैं हिमेश के साथ. गौरतलब है कि हिमेश रेशमिया की आने वाली फ़िल्म क़र्ज़ में श्वेता उनकी हिरोइन बनकर आ रही हैं.
जहाँ इस रोल के लिए बहुत सी ऐक्ट्रेस मना कर चुकी थी वहीं श्वेता ने बहादुरी दिखाई और उन्हें ही फाइनल कर लिया गया. टीना मुनीम ने जिस रोल को करके यादगार बना दिया था वही अब श्वेता के हाथ में है.
टी-सीरीज़ ने मुक्ता आर्ट्स ने इस फ़िल्म की रीमेक के राइट्स खरीद लिए हैं और सतीश कौशिक इसका निर्देशन करने वाले हैं. चलो कम से कम हिमेश को उनकी हिरोइन तो मिल गई.


Click it and Unblock the Notifications