एक्शन फिल्म में दिखेंगे 'चॉकलेटी' शाइनी

विज्ञापन फिल्म निर्माता कुणाल शिवदासनी फिल्म 'हाइजैक' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह फिल्म पूरी तरह से एक्शन मूवी है जिसमें रोमांच के साथ स्पेशल साउंड इफैक्ट का अच्छा इस्तेमाल किया गया है।
फिल्म का पहला प्रोमो जून तक आ जाने की उम्मीद है जिसमें शाइनी हवा में कलाबाजियां करते दिखाई देंगे।
फिल्म 'हाइजैक' में शाइनी ने एक ऐसे योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं जो उन छह अपहरणकर्ताओं का मुकाबला करता है जिन्होंने 198 यात्रियों से भरे विमान का अपहरण कर लिया है।
गौरतलब है कि इस फिल्म में शाइनी के साथ ईशा देयोल भी दिखाई देंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications