शिल्पा सुधांशु को नहीं मार पाई चांटा

गायक, मॉडल और कलाकार सुधांशु ने कहा, "इस भावनात्मक दृश्य में मुझे शिल्पा को सांत्वना देना था और उसे मुझे तमाचा मारना था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पा रही थीं। दृश्य में जीवंतता लाने के लिए मुझे उन्हें बेहिचक थप्पड़ मारने के लिए कहना भी पड़ा। इसके बावजूद वह ऐसा नहीं कर पाईं। अंत में मुझे शिल्पा का हाथ पकड़ कर खुद को ही थप्पड़ मारना पड़ा।"
राजधानी में सुधांशु 'ऑल स्पोटर्स बार' के लांच पर पहुंचे थे।
सुधांशु के लिए यह साल कई खुशियां लेकर आया है। एक ओर जहां वह दूसरी बार पापा बने हैं वहीं दूसरी ओर 'अलीबाग', 'द मैन' और 'सिंह इज किंग', जैसी तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। अलीबाग के लिए उन्होंने गाने भी गाए हैं।
इन दिनों वह बेटे के लिए एक अच्छे नाम की तलाश में जुटे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications