शिल्पा शेट्टी के जीवन पर फिल्म
बिग ब्रदर का खिताब जीतने से पहले बालीवुड में शिल्पा शेट्टी को कोई घास भी नहीं डालता था लेकिन अब अंतर्राष्ट्रीय हस्ती बनने के बाद निर्माता निर्देशक उसके जहां चक्कर लगा रहे हैं, वहीं सहनिर्देशक व लेखक नीरज पाठक ने चाटुकारिता की हद करते हुए शिल्पा के जीवन और बिग ब्रादर के दौरान लंदन में शिल्पा के अनुभव को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं.
नीरज का कहना है कि बिग ब्रादर जीतने के बाद शिल्पा ने यह पहली फिल्म अनुबंधित की है. पहले शिल्पा फिल्म करने को राजी नहीं थी क्योंकि वह यूटीवी की फिल्म के लिए अनुबंधित थी लेकिन स्क्रिप्ट देखने के बाद वह राजी हो गई.
नीरज इस फिल्म को द मैन के नाम से बना रहे हैं और इसके निर्देशन का भार सनी देओल उठा रहे हैं. सनी इसमें हीरो भी हैं.


Click it and Unblock the Notifications