..................... Shilpa Shetty becomes Film Producer | फिल्म निर्माता बनी शिल्पा शेट्टी - Hindi Filmibeat

फिल्म निर्माता बनी शिल्पा शेट्टी

By Staff

Shilpa Shetty
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी दाखिल हो गई हैं। उनकी पहली प्रस्तावित फिल्म का निर्देशन 'मातृभूमि' फिल्म से सुर्खियों में आए निर्देशक मनीष झा करेंगे।

शिल्पा ने इस संबंध में बताया, "प्रस्तावित फिल्म अभी प्रारंभिक चरण में है। इसमें दो अभिनेता और दो अभिनेत्रियां होंगी और इस फिल्म में मैं भी अभिनय करूंगी।"

शिल्पा ने पिछले वर्ष ही 'एस2 ग्लोबल' के नाम से प्रोड्क्शन हाउस की स्थापना की थी। शिल्पा को मनीष से काफी आशा है। उन्होंने कहा कि फिल्म का विचार मनीष ने ही उन्हें दिया था।

मनीष ने इससे पहले शिल्पा के लिए योग को लेकर एक कार्यक्रम का निर्देशन किया था। शिल्पा ने कहा कि वे भविष्य में ढेर सारी फिल्मों का निर्माण करेंगी। उन्होंने कहा कि वे अपनी फिल्मों में छोटी बहन शमिता शेट्टी को भी मौका देंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X