ऐश्वर्या के साथ मंच पर नजर आएंगी शिल्पा

शिल्पा लंदन में 23-24 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में अमिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्या के साथ नजर आएंगी। वैसे बिग बी के साथ शिल्पा पहली बार कार्यक्रम प्रस्तुत करने नहीं जा रही हैं। वे इससे पहले उनके साथ कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुकी हैं।
शिल्पा ने कहा, "मैं अमितजी के साथ इससे पहले भी वर्ल्ड टूर में हिस्सा ले चुकी हूं, लेकिन मैंने पूरे बच्चन परिवार के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत नहीं किया है।"
ऐश्वर्या के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाने से शिल्पा काफी उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, "हम दोनों मंगलौर से हैं। उनके साथ कार्यक्रम प्रस्तुत करने को लेकर मैं उत्सुक हूं।"
'द बिग ब्रदर' कार्यक्रम के कारण शिल्पा लंदन में काफी लोकप्रिय हैं। जहां शिल्पा लंदन में बच्चन परिवार के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी, वहीं अमेरिका में माधुरी दीक्षित और कनाडा में अक्षय कुमार बच्चन परिवार के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications