..................... Shekhar Kumar are going to work together | कैसा रहेगा शेखर और कुमार का मिलन - Hindi Filmibeat

कैसा रहेगा शेखर और कुमार का मिलन

By Staff

Shekhar Kapoor
हिंदी में फिल्म 'मासूम", 'मि. इंडिया" तथा 'बैंडिट क्वीन" जैसी फिल्में बनाने वाले फिल्मकार, अंग्रेज़ी सिनेमा में 'एलिज़ाबेथ" तथा 'एलिज़ाबेथ द गोल्डन एज" जैसी फिल्में बनाकर वर्ल्ड सिनेमा में अपना नाम लिखवाने वाले शेखर कपूर एक बार फिर बॉलीवुड में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं.

'एलिज़ाबेथ द गोल्डन एज" के साथ भारत लौटने वाले शेखर कपूर अपने साथ एक नया प्रोजेक्ट लेकर आए. पानी की कमी झेलते विश्व की तस्वीर को शेखर अपनी फिल्म 'पानी" से दर्शाना चाहते हैं. वैसे इस फिल्म से पहले शेखर एक और फिल्म 'टाइम मशीन" बनाना चाहते थे. मगर अफसोस उनका वह सपना पूरा न हो सका मगर भारत लौटने के बाद एक बार फिर वह अपने सपनों को उडान देना चाहते हैं. अभी यह फिल्में अस्तित्व में भी नहीं आई हैं कि शेखर कपूर एक नई फिल्म पर काम शुरू करने जा रहे हैं. इस सिलसिले में वह फिल्म निर्माता कुमार मंगत से भी मिल चुके हैं.

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों शेखर कपूर और कुमार मंगत मुंबई उपनगर के एक पांच सितारा होटल में मिले. वहां दोनों ने करीब ढाई घंटे का वक़्त एक दूसरे के साथ गुज़ारा. हमें यह भी पता चला है कि उस दौरान शेखर कपूर ने कुमार मंगत को अपनी नई फिल्म की कहानी भी सुनाई.

इन सब बातों से हमें यकीन हो गया है कि शेखर अपनी सभी फिल्मों को आकार देने की योजना में कमर बांधकर खडे हो गए हैं. अगर दोनों के बीच सब कुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द दोनों एक साथ एक मंच पर एक फिल्म से जुडे हुए दिखाई देंगे. सो फिलहाल हम तो यही कहते हैं कि ऑल द बेस्ट शेखर और कुमार मंगत जी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X