..................... Shekhar is back with 'PANI' | आक्रोश पैदा करना चाहता हूं: शेखर कपूर - Hindi Filmibeat

आक्रोश पैदा करना चाहता हूं: शेखर कपूर

By Staff

Shekhar Kapoor
ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ से जुड़े कालखंड पर दो फिल्में बनाने के बाद आखिरकार शेखर कपूर ने एक बार फिर अपनी अगली फिल्म भारत में बनाने की सोच ली है।
अपनी इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से वह यहां के लोगों को उत्तेजित करना चाहते हैं। अगली फिल्म 'पानी' सन 2025 में पानी की कमी के कारण प्रभावित एक शहर की समस्याओं को केंद्र में रखकर बनाई जा रही है।

कपूर ने आईएएनएस से बताया, "भारत वापस आने का मेरा उद्देश्य है कि मैं मुंबई की सड़कों पर एक बार फिर चलूं और पुरी दुनिया में मेरे जो अनुभव रहे हैं, उसके आधार पर भारत के लोगों में मैं आक्रोश पैदा करना चाहता हूं।"

कपूर की फिल्म 'पानी' मात्र पानी की कमी पर ही आधारित नहीं है। यह फिल्म दुनिया के उन तीन प्रतिशत लोगों के उपेक्षापूर्ण रवैये के बारे में भी है जिनके पास अकूत धन-संपदा है।"

विदेशों की तुलना में कपूर देश में फिल्में बनाने में ज्यादा आजादी महसूस करते हैं।

वह बताते हैं, "'द फोर फेदर्स' बनाते समय बाहर मेरा मुंह बंद कर दिया गया था लेकिन भारत में 'मासूम', 'मिस्टर इंडिया' और 'बैंडिट क्वीन' बनाते हुए मुझे पूरी आजादी दी गई थी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X