फिल्मों में फिर दिखेंगी शीबा

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के बाद अब शीबा भी बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं। इन दिनों गोविंदा और संजय दत्त के साथ वह दो कॉमेडी फिल्में कर रही हैं। इसके अलावा वह भोजपुरी और पंजाबी फिल्मों में भी दिखेंगी।
शीबा ने एक बातचीत में बताया, "बचपन की तीन सहेलियों पर केंद्रित इस कहानी को दर्शकों से जोड़ने के उद्देश्य से 'सुजाता' नाम दिया गया। अन्यथा यह जीवन की शाम पर पहुंच चुकीं बचपन की तीन सहेलियों की कहानी है।"
शीबा बोलीं, "रोशनी का किरदार मुझे काफी पसंद आया इसलिए मैंने 'सुजाता' में काम करना मंजूर कर लिया। इस बीच मैंने पति की प्रोडक्शन 'करिश्मा' और 'जॉनी आला रे' में सहयोग दिया और परिवार के साथ अपना वक्त बिताया।"
शादी को लेकर वह कहती हैं, "मैंने शादी का फैसला सही समय पर लिया था। आज 5 और 8 साल के मेरे दो बच्चे हैं। पति भी इंडस्ट्री से जुड़े हैं इसलिए मुझे पता था कि मैं जब भी चाहूं, यहां फिर से काम कर सकती हूं और कर भी रही हूं।"
गौरतलब है कि 'प्यार का साया', 'सूर्यवंशी', 'सुरक्षा', 'हम हैं कमाल के', 'मिस्टर बांड', 'जालिम', 'मिस 420', 'दम' जैसी 28 फिल्मों में काम कर चुकीं आकर्षक बदन की मलिका होने के बावजूद शीबा शादी से पहले इंडस्ट्री में बहुत कुछ नहीं कर पाईं।
अब देखना यह है कि अपनी इस नई पारी में वह दर्शकों को कितना लुभा पाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications