स्वादिष्ट भोजन के लिए तरस रहे हैं शरद

शरद कुछ महिने पहले बीमार पडे थे और उन्हें घर में आराम करना पडा. इससे घर में बैठे बैठे उनके शरीर में ज्यादा ही चर्बी चढ गई. उन्होंने जब शूटिंग शुरु की तो प्रोडक्शन हाउस को महसूस हुआ कि शरद पहले की अपेक्षा ज्यादा मोटे हो गये हैं और वे अपनी भूमिका में फिट नहीं हो रहे हैं. इसके बाद उन्हें वजन कम करने के लिए कहा गया.
शरद ने वजन कम करने के लिए डाइटिंग शुरु कर दी. मुर्ग मुस्सलम, चटपटी और तली हुई चीजें खाने के आदी शरद को फल फूल, सलाद और शाकाहारी खाना खाकर गुजारा करना पड रहा है. इससे वजन तो कम हो गया है और वे छरहरे और आकर्षक भी लगने लगे हैं. लेकिन स्वादिष्ट खाने से वे वंचित हो गये हैं. हां कभी कभी जब उनसे नहीं रहा जाता तो वे परांठे जरुर खा लेते हैं.


Click it and Unblock the Notifications