..................... Shahrukh paid advance tax of 27 crore | एडवांस टैक्स चुकाने में भी बादशाह शाहरुख - Hindi Filmibeat

एडवांस टैक्स चुकाने में भी बादशाह शाहरुख

By Staff


बालीवुड में न सिर्फ सबसे ज्यादा कमाई करने बल्कि आयकर चुकाने में भी शाहरुख खान का कोई मुकाबला नहीं है. शाहरुख खान 27 करोड रुपए का एडवांस टैक्स भरकर बालीवुड में सबसे आगे हैं.

शाहरुख की पिछ्ले साल चक दे इंडिया और ओम शांति ओम सबसे हिट फिल्मों में रहीं और शाहरुख ने इन फिल्मों से करोडों रुपए की आमदनी की. शाहरुख के बाद अगर किसी के सितारे बुलंदी में हैं तो वह है खिलाडी अक्षय कुमार जिन्होंने कि 7 करोड रुपए आयकर भरकर बालीवुड में दूसरा स्थान प्राप्त किया है.

देखा जाये तो सन 2007 अक्षय के लिए सबसे सफल रहा है और उनकी सभी फिल्में जबरर्दस्त हिट रहीं जिनमें हे बेबी, भूलभुलैया जैसी फिल्में शामिल हैं.

बच्चन परिवार में अभिषेक ने एडवांस टैक्स के रुप में 3.7 करोड, अमिताभ ने 1.8 करोड रुपए और बहू ऐश्वर्या ने 1.6 करोड रुपए जमा किए हैं. आमिर खान की एक ही फिल्म तारे जमीन पर प्रदर्शित हुई है और आमिर ने 3 करोड रुपए चुकाये हैं. हिमेश रेशमिया ने 2.1 करोड रुपए और करीना कपूर ने एक करोड रुपए जमा किये हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X