क्लास के पहले दिन शाहरुख ने बंक मारी

आपको शायद याद हो कि कुछ महीने पहले अमिताभ की बजाय शाहरुख ने लोगों से एक सवाल पूछा था 'कौन बनेगा करोडपति" मगर अफसोस उस प्रश्न का उत्तर देने के लिए अधिक लोगों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई. फिलहाल एक बार फिर स्टार प्लस के सहयोग से शाहरुख पूछने जा रहे हैं 'क्या आप पांचवी पास से तेज़ हैं".
इस शो में जीतने वाले प्रतियोगी को मिलेगा पांच करोड रुपए की धन राशि. इस शो में भाग लेने वाले प्रतियोगी की आयु सीमा होगी अठारह वर्ष मगर उनसे पूछे जाएंगे वह सवाल जो पहली कक्षा से पांचवी कक्षा तक के बच्चों को पूछे जाते हैं. इस शो में सवाल पूछने के लिए टीचर होंगे शाहरुख खान जो प्रतियोगियों को नंबर की बजाय धन राशि से उनकी हौसला अफ्ज़ाई करेंगे.
मुंबई में एक राजनीतिक पार्टी द्वारा किसी जाति विशेष पर किए हमले के कारण दिल्ली में पिछले दिनों किंग खान ने इस पर अपना बयान जारी करते हुए इस राजनीतिक पार्टी के खिलाफ अपनी नाराज़गी जताते हुए कहा कि किसी भी धर्म के लोगों को देश में कहीं भी आने जाने का हक है. यदि कोई इस अधिकार का हनन करता है तो वह देश के कानून का उल्लंघन करता है. इस बात से आहत होकर उस राजनीतिक पार्टी के कर्यक्रर्ताओं ने शाहरुख के बयान पर आपत्ति जताई. उनकी सुरक्षा का ख्याल करते हुए उन्हें कहीं भी न जाने का आदेश मिला है.


Click it and Unblock the Notifications