..................... Shah Rukh to produce Rab Ne Bana Di Jodi | 'रब ने बना दी जोड़ी' के प्रोड्यूसर शाहरुख़ - Hindi Filmibeat

'रब ने बना दी जोड़ी' के प्रोड्यूसर शाहरुख़

By Staff

SRK
यशराज फिल्मों को लगातार फ्लॉप होते देखकर किंग खान ने ये निश्चय किया है कि वो इस बैनर की आने वाली फ़िल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' को आदित्य के साथ निर्मित करेंगे. इस फ़िल्म में शाहरुख़ ने बहुत बड़ी रकम लगाने का निर्णय लिया है.

क्या यशराज फिल्मों के इतने बुरे दिन आ गए हैं कि उन्हें शाहरुख़ की मदद लेनी पड़े. वैसे यशराज और शाहरुख़ का रिश्ता बहुत पुराना है और इन दोनों की जोड़ी ने बहुत सफल फिल्में भी दी हैं. इतना ही नहीं यश चोपडा भी उन्हीं फिल्मों का निर्देशन स्वयं करते हैं जिनमें शाहरुख़ ख़ुद काम करते हैं.

इन सारी बातों को देखते हुए शाहरुख़ अपने और अपनी पत्नी गौरी के नाम पर फ़िल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में सह निर्माता के रूप में काम करते दिखाई देंगे.

शाहरुख़ का मानना है कि साल 2008 की सबसे बड़ी हिट फ़िल्म यही रहेगी. खैर....हम तो केवल शुभकामनाएं ही दे सकते है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X