विशाल लाऐंगें शाहिद-प्रियंका की जोड़ी

भारद्वाज ने मीडिया में छपी खबरों को नकारते हुए कहा, "फिल्म 'ओंकारा' और 'मकबूल' के बाद लोगों को लगता है कि मेरी अगली फिल्म भी शेक्सपियर के नाटकों पर ही आधारित होगी। लेकिन मेरी नई फिल्म 'रोमियो एंड जूलियट' पर आधारित नहीं है।"
गौरतलब है कि विशाल, शाहिद कपूर का नाम तय कर चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा से अभी उनकी बात होनी बाकी है क्योंकि वह मियामी में तरुण मनसुखानी की फिल्म 'दोस्ताना' की शूटिंग कर रही हैं। प्रियंका ने मई में मुंबई वापसी के बाद फिल्म करने की इच्छा जताई है।
करीना के साथ संबंध टूटने के बाद शाहिद कपूर आने वाली फिल्मों में कई प्रमुख अभिनेत्रियों के साथ दिखाई देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications