राजकुमार चार्ल्स का शबाना-जावेद को न्यौता

शबाना ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, "राजकुमार चार्ल्स ने जावेद और मुझे 12 से 16 जुलाई तक बकिंघम पैलेस आने का न्यौता दिया है।"
उनके साथ उद्योगपति मुकेश अंबानी, लक्ष्मी मित्तल और रतन टाटा को भी निमंत्रित किया गया है।
इस शाही निमंत्रण के उद्देश्य के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, "इसका मकसद धर्मार्थ कार्यो के सिलसिले में भारत और ब्रिटेन के बीच दीर्घकालिक संबंधों पर चर्चा होगा। हम लोग दोनों देशों के बीच धर्मार्थ संपर्क बढ़ाने के बारे में चर्चा करेंगे।"
अपने सामाजिक और राजनीतिक सरोकारों के लिए चर्चित शबाना कहती हैं, "रतन टाटा ट्रस्ट और प्रिंस चार्ल्स ट्रस्ट को इसके जरिए और करीब आने का मौका मिलेगा।"
शबाना कहती हैं कि वह नहीं जानती कि उन्हें यह अवसर कैसे मिला। वे कहती हैं कि यह मौका उन्हें बरबस ही मिल गया है।
यह पूछने पर कि वह बकिंघम पैलेस में अपने चार दिन के प्रवास के दौरान क्या पहनेंगी, वे हंसते हुए कहती हैं, "मैं सचमुच नहीं जानती। आप मुझे चिंचित कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications