शबाना आजमी बनेंगी बेनजीर भुट्टो
पाकिस्तान में लोकतंत्र की ध्वजवाहक बेनजीर भुट्टो की निर्मम हत्या ने फिल्मकार महेश भट्ट को इस कदर झिंझोड दिया है कि वे बेनजीर भुट्टो के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं. इस फिल्म में बेनजीर भुट्टो की भूमिका को शबाना आजमी साकार करेंगी.
महेश भट्ट यह फिल्म पाकिस्तान के निर्माता के साथ मिलकर बनायेगे. इस फिल्म की कहानी भी पाकिस्तान का ही लेखक तैयार करेगा.
महेश भट्ट के अनुसार बेनजीर की भूमिका को अगर कोई साकार कर सकता है तो वह शबाना आजमी ही हैं. शबाना बेनजीर की भूमिका में बिल्कुल फिट हैं.
महेश भट्ट ने कहा कि पाकिस्तान के फिल्म निर्माता अनिला खान ने उन्हें बेनजीर पर फिल्म को निर्देशन करने को कहा था कि लेकिन वे निर्देशन के इच्छुक नहीं है.
इसलिए अनिला प्रोडक्शन और विशेष फिल्मस इस फिल्म को मिलकर बनायेंगे. फिल्म की शूटिंग पाकिस्तान में होगी और इसके लिए पाकिस्तान की सरकार सहयोग करने को तैयार है.


Click it and Unblock the Notifications