सेंसर की कैंची से 'हरि ओम' बना 'जले मोम'

उल्लेखनीय है कि आरती छाबरिया पर फिल्माया गया यह गीत एक महीने पहले ही बाजार में आ चुका है। रंजन आश्चर्यचकित हैं कि धार्मिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए सेंसर बोर्ड ने गाने के इन शब्दों को बदलने के लिए कह दिया है।
रंजन ने कहा, "कुछ दिन पहले 'भूल-भुलैया' में बिकिनी पहनी महिलाओं के बीच जब अक्षय कुमार 'हरे राम' गाना गाते दिखे तो सेंसर बोर्ड को परेशानी नहीं हुई। आज इस गीत में 'हरि ओम' शब्द का प्रयोग उन्हें संवेदनशील लग रहा है!"
गौरतलब है कि 8 दिन बाद यह फिल्म रिलीज होने वाली है। इतने कम समय में गाने में बदलाव करना रंजन को मुश्किल लग रहा है।
उन्होंने बताया कि सेंसर बोर्ड के कुछ ही सदस्यों को इस गाने से आपत्ति है। उन सदस्यों को डर है कि इन शब्दों के विरोध में कोई जनहित याचिका (पीआईएल) उनके पास न पहुंच जाए। यही कारण है कि वह इसमें बदलाव चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications