कितना चल पाएगी 'सरकार राज'

रिलीज से पहले ही इस फिल्म के विषय में चर्चा होने लगी थी कि यह मुंबई के ठाकरे परिवार या फिर 'द गॉडफादर' श्रृंखला की कहानी है। लेकिन इस खबर की पुष्टि न तो निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने की और न ही बच्चन परिवार ने।
इसके बाद प्रचार अभियान शुरू हुआ। अमिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्या राय जैसे कलाकारों के होने के कारण यह फिल्म हाल में रिलीज हुई अन्य फिल्मों से ज्यादा चर्चित रही।
यही कारण रहा कि 6 जून को 62 प्रिंट के साथ रिलीज हुई इस फिल्म को शुरू में ही 88 प्रतिशत कलेक्शन मिले।
फिल्म के विश्वस्तरीय वितरक बालाजी मोशन पिक्च र्स के लिए चिंता की बात यह होगी कि पंडितों ने इसके सिनेमाघर में लंबे समय तक न चल पाने की भविष्यवाणी कर दी है।
एक व्यापार विश्लेषक के मुताबिक, अमिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्या बच्चन का अभिनय तो अच्छा रहा है, लेकिन कुल मिलाकर फिल्म में कुछ भी ऐसा नहीं है, जो दर्शकों की उत्सुकता बनाए रख सके।
दूसरी ओर 6 जून को ही रिलीज हुई अभिनेता राजीव खंडेलवाल अभिनीत 'आमिर' को 45 प्रतिशत कलेक्शन मिल चुका है। लेकिन आने वाले दिनों में इसमें वृद्धि की उम्मीद की जा रही है।
बिना खास प्रचार किए ही 40 प्रिंट के साथ रिलीज हुई इस फिल्म को 45 प्रतिशत कलेक्शन मिल चुकी है, जिसे एक बेहतरीन कलेक्शन कहा जा सकता है।
निर्देशक राज कुमार गुप्ता की 'आमिर' में राजीव ने बेहतरीन परफॉर्मेस दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications