'सरकार राज' का प्रोमो, बिग बी खुश

इस अवसर पर अमिताभ बच्चन ने बताया, "यह बहुत खुशनुमा समारोह था। फिल्म का प्रोमो और उससे भी अधिक खुशी की बात कि बच्चे (अभिषेक और ऐश्वर्या राय) अपनी शादी की वर्षगांठ के मौके पर मियामी से हमारे साथ रहे।"
इस मौके पर मीडिया ने फिल्म से अधिक ऐश्वर्या-अभिषेक से उनके वर्षगांठ के कार्यक्रम के बारे में जानकारी बटोरने में रुचि दिखाई।
ऐश्वर्य से उनकी आने वाली फिल्मों 'रोबोट' और करण जौहर की 'दोस्ताना' के बारे में भी काफी जानकारियां बटोरी गई।
फिल्म 'सरकार राज' के निर्देशक राम गोपाल वर्मा सितारों को सेटेलाइट के जरिए मीडिया के सामने लाने पर प्रसन्न दिखे।
हल्के-फुल्के माहौल का मजा लेते हुए उन्होंने कहा, "इससे एक नए चलन की शुरुआत हो सकती है। कलाकार अब फिल्म आयोजनों में न आकर घर से ही मीडिया से बात कर सकेंगे।" 'सरकार राज' 6 जून को रिलीज होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications