..................... Tahsan is my first entertainment movie: Santosh | 'टशन' मेरी पहली मनोरंजक फिल्म: संतोष - Hindi Filmibeat

'टशन' मेरी पहली मनोरंजक फिल्म: संतोष

By Staff

Santosh Sivan
शाहरुख खान के साथ फिल्म 'अशोका' का निर्देशन कर चुके संतोष सिवन ने 'टशन' को अपनी पहली मनोरंजक फिल्म बताया है। सिवन ने कहा, "फिल्म 'टशन' मेरी पहली बालीवुड स्टाइल एंटरटेनर फिल्म है। इसमें आतंकवाद को मनोरंजक रूप में पेश करने की कोशिश की गई है।"

अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों के बीच इन दिनों सिवन की अंग्रेजी फिल्म 'बीफोर द रेन्स' सराही जा रही है। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म को हॉस्टन वर्ल्ड-फेस्ट अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में तीन अवार्ड मिल चुके हैं।

सिवन कहते हैं कि चलचित्रकला के लिए पांच राष्ट्रीय पुरस्कार पाने के साथ उन्हें कुल 12 पुरस्कार मिल चुके हैं। सिवन को खुशी है कि इस फिल्म के जरिए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति मिली है। सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिए मार्क किलियन पुरस्कार पाने की खुशी उन्हें सबसे ज्यादा है।

उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि अंग्रेजी-भाषा की भारतीय फिल्म को देश के मुख्य धारा के थिएटरों में रिलीज कर पाना आसान नहीं होता। हॉस्टन में बेहतर करने के बाद फिल्म न्यूयार्क में दिखाई जा रही है। जून में यह 'एडिनबर्ग फिल्म समारोह' में भी दिखाई जाएगी।

वह कहते हैं, "इसके बाद यह ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और रूस में रिलीज की जाएगी। मुझे खुशी है कि इस फिल्म को देश के बाहर इतनी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X