संजू और जॉन बने मडॉना के गेस्ट
मडॉना कुछ दिन पहले भारत दौरे पर थीं.एक-एक मूवमेंट की खबर मीडिया में आती रही. मडॉना के गेस्ट बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ लाखों लड़कियों के दिलों की धड़कन जॉन अब्राहम और हरदिल अजीज संजय दत्त को.
सूत्रों के मुताबिक, 'मडॉना उस शाम साउथ मुंबई के पॉश रेस्टोरेंट में अपने हस्बैंड गाय रिची के साथ पहुंची हुई थीं, इसके अलावा उनके साथ कुछ और गेस्ट भी थे.
रेस्टोरेंट में बैठे लोग मडॉना को देखकर पहले ही हैरान हो रहे थे कि अचानक वहां पहुंचे संजय दत्त और जॉन अब्राहम को देखकर उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा. बाद में पता चला कि आज की शाम संजू बाबा और जॉन मडॉना के गेस्ट हैं.
मजे की बात यह है कि जहां सारी दुनिया संजू बाबा के ऑटोग्राफ के लिए दीवानी नजर आती है, वहीं वे उस शाम मडॉना के ऑटोग्राफ मांगते नजर आए. वहां मौजूद सूत्रों ने बताया, 'संजय वहां पर रेस्टोरेंट की मैनेजमेंट के मेंबर्स के साथ पहुंचे, जिन्होंने संजय का इंट्रोडक्शन बॉलिवुड के टॉप एक्टर के रूप में कराया. संजय ने मडॉना को बताया कि वह उनके बहुत बड़े फैन है.
संजय ने मडॉना की फर्स्ट अलबम से लेकर अब रिलीज हुई सारी अलबम सुनी हैं. अभी ना जाने कितने चाहने वालों को ऑटोग्राफ दे चुके संजय उस शाम अपने साथ एक कॉर्ड लेकर आए, जिस पर उन्होंने मडॉना के ऑटोग्राफ लिए.'


Click it and Unblock the Notifications