संजय और अक्षय दीपिका के साथ
बालीवुड के दो माचो मैन संजय दत्त और अक्षय कुमार दीपिका के साथ पहली बार एक फिल्म ब्लू में साथ काम कर रहे हैं. संजय और अक्षय को लोग एक साथ देखने के लिए तरस रहे थे लेकिन अब जाकर उनकी इच्छा इस फिल्म के जरिये पूरी हो सकेगी.
फिल्म में संजय दत्त और अक्षय हैरतगंज एक्शन दृश्य देंगे. अक्षय तो बाकायदा फिल्म के लिए थाईलैंड में गहरे समुंद्र में गोता लगाना भी सीख कर आये हैं और वे बिना डुप्लीकेट की सहायता के ही गहरे समुंद्र में गोता लगाकर एक्शन सीन देंगे.
इस फिल्म का निर्देशन टोनी कर रहे हैं. यह उनकी पहली फिल्म है. अब वे दो बालीवुड के दो महारथियों से किस तरह काम लेंगे, इसी से उनकी निर्देशनक्षमता का पता लग पायेगा.
अक्षय कुमार की संजय के साथ जहां यह पहली फिल्म है वहीं दीपिका के साथ उनकी यह दूसरी फिल्म है. वे दीपिका के साथ फिल्म चांदनी चौक टू चाइना भी कर रहे हैं. इसमें वे मुंबई के खाने बनाने वाले रसोइया बने हैं.


Click it and Unblock the Notifications