मुख्य अभिनेत्री के बिना कलाकारों की घोषणा

लांच कार्यक्रम के दौरान गुप्ता ने कहा, "फिल्म में फरदीन खान, आफताब शिवदासानी, इरफान खान, डीनो मोरिया, मनोज बाजपेयी, डैनी डेनजोंगप्पा और गुलशन ग्रोवर होंगे। मुख्य अभिनेत्री का चुनाव करना अभी बाकी है इसलिए अभी किसी का नाम नहीं बता सकता।"
गुप्ता की फिल्म 'कांटे' और 'मुसाफिर' की तरह यह भी एक एक्शन थ्रिलर होगी। 'ह्वाइट फीचर फिल्म' के बैनर तले फिल्म की शूटिंग 19 मई से शुरू की जाएगी।
फिल्म 'एक खिलाड़ी एक हसीना' से निर्देशन में किस्मत आजमा चुके सुपर्न वर्मा भी इसमें साथ देंगे।
फिल्म की शूटिंग हैदराबाद के 'रामोजी फिल्म सिटी' और दक्षिण अफ्रीका के 'केप टाउन' में की जाएगी। गानों की शूटिंग मुंबई में की जाएगी।
एक्शन निर्देशक के रूप में टीनू आनंद का काम इसमें सबसे मुश्किल होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications