गोविंदा-संजय दत्त की हिट जोड़ी
'हसीना मान जाएगी', 'जोड़ी नंबर 1' और 'एक और एक ग्यारह' जैसी फिल्मों में धूम मचा चुकी गोविंदा और संजय दत्त की जोड़ी एक बार फिर उनके प्रशंसकों को देखने को मिलेगी।
लंबे समय बाद सुभाष घई द्वारा निर्मित और हादी अली अबरार द्वारा निर्देशित फिल्म में दोनों एक साथ नजर आएंगे।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को न्यायालय ने संजय और मान्यता की शादी पर मुहर लगाकर संजय को राहत दी है। वहीं दूसरी ओर राजनीतिक जीवन में उलझ चुके गोविंदा के पास बिल्कुल भी फिल्में नहीं थीं। 'पार्टनर' के हिट होने के बाद अब उनके पास भी कई फिल्में आ चुकी हैं।
कुमार मंगत की 'मनी है तो हनी है', सुनील शेट्टी की 'लूट', रवि चोपड़ा की 'बंदा ये बिंदास है' और जगमोहन मुंदरा की रुमी जाफरी निर्देशित अनाम फिल्म भी गोविंदा की झोली में है। हालांकि अभिनेत्री की घोषणा अभी तक नहीं हो पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications