..................... Trishala's shattered | संजय दत्त कि बेटी त्रिशला सदमे में - Hindi Filmibeat

संजय दत्त कि बेटी त्रिशला सदमे में

By Staff

Sanjay Dutt with Trishla
संजू बाबा ने मान्यता से शादी तो कर ली लेकिन इसके पाछे वो सारे अपनों से दूर होते जा रहे हैं. संजय दत्त की बेटी त्रिशला जो कि विदेश में रहती है ने ख़ुद इस बात की पुष्टि कि है.

अचानक सवेरे 3 बजे एक रिपोर्टर ने त्रिशला को फोन करके बताया कि उनके पिता ने जो मान्यता से शादी की उसके बारे में त्रिशला कि क्या राय है? तब जाकर त्रिशला को पता चला कि उसके पिता ने मान्यता से शादी कर ली है.

त्रिशला ने ये सुनते ही अपने पिता को फोन करके सच जानना चाहा और संजू बाबा ने भी बताया कि हाँ उन्होंने तीसरी शादी कर ली है. जबकि संजय दत्त ने त्रिशला से कहा था कि अब वो शादी नहीं करना चाहते हैं और सारी ज़िंदगी ऐसे ही रहेंगे.

त्रिशला को इस बात से खासा झटका लगा कि मान्यता प्रेग्नेंट है. त्रिशला ने अपने पिता से वादा लिया था कि चाहे कुछ भी जाए वो अपने पिता की एकलौती औलाद कहलाना चाहती है लेकिन संजू बाबा ने अपनी बेटी कि इतनी बात भी नहीं रखी.

इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि मान्यता की संजय की दोनों बहनों से नहीं निभती लेकिन त्रिशाला ने इस बात का भी खुलासा किया कि मान्यता ने संजय दत्त को पूरी तरह अपने काबू में करके रखा है और उसके सारे फैसलों में बराबर नज़र रखती है.

कुछ लोगों का तो यहाँ तक कहना है कि माना ने संजू पर कोई टोना टोटका कर दिया है. बहरहाल हम त्रिशला के मन की व्यथा को समझ सकते हैं और हमारी सहानुभूति उनके साथ है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X