समीर सोनी बने समलैंगिक
मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन में समीर सोनी समलैंगिक ड्रेस डिजाइनर की भूमिका कर रहे हैं. फिल्म में समीर के अलावा हर्ष छाया भी समलैंगिक ड्रेस डिजाइनर बने हैं. भंडारकर के अनुसार समीर समलैंगिक की भूमिका में बिल्कुल फिट बैठते हैं. वे नरमी से बात करते हैं और वे समलैंगिक की भूमिका को अच्छे से निभा सकते हैं.
समीर ने कहा कि फैशन जगत और मनोरंजन क्षेत्र में समलैंगिक लोगों का पाया जाना कोई अनोखी बात नहीं है. वे भी जब माडलिंग करते थे तो उनका सामना कई समलैंगिक लोगों से पडता था. यहां तक कि उनके दोस्तों में समलैंगिक भी शामिल हैं.
वैसे भी समीर का कैरियर खास तो चल नहीं रहा है, हो सकता है समलैंगिक की भूमिका करके ही उनके कैरियर की गाडी चल निकले.


Click it and Unblock the Notifications