सलमान बने शोएब के गुरु

लडाई झगडे, टपोरीपन और रंगीन मिजाजी के मामले में वह सलमान खान को टक्कर देते नजर आते हैं, इसालिए जाहिर है बालीवुड में सलमान से बेहतर उनका दूसरा गुरु चिराग ढूंढने से भी नहीं मिलता.
शोएब की पारखी नजर ने अपने गुरु को पहचान लिया और वे सलमान की शरण में पहुंच गये. सलमान भी शोएब जैसा योग्य चेला पाकर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. बालीवुड में पांव जमाने के लिए वे सोहेब की भरपूर सहायता भी कर रहे हैं.
यूं तो सलमान हमेशा नये स्टार के लिए मार्गदर्शक की भूमिका अदा करते रहे हैं, चाहे वह रणवीर कपूर हो या रितिक रोशन. लेकिन लगता है सलमान को बालीवुड में अपना सच्चा उत्तराधिकारी शोएब के रुप में अब जाकर मिला है.
सोहेब को फिल्में तो मिलने दीजिये, आगे चलकर सलमान स्वयं गुनगुनाने लगेंगे, मेरा नाम करेगा रोशन बालीवुड में मेरा राजदुलारा....


Click it and Unblock the Notifications