सलमान बनेंगे सिख
सलमान ने पिछले तीन हफ्तों से शेविंग नहीं की है. नहीं नहीं वो ऐश्वर्या के गम में बैरागी नहीं हुए बल्कि अपनी आने वाली फ़िल्म हीरोज़ कि तैय्यारी कर रहे हैं. इसमें सल्लू मियां एक सिख का किरदार निभा रहे हैं.
सलमान खान के अलावा इस फ़िल्म में सन्नी देओल, सोहेल खान, बोबी देओल, प्रीटी जिंटा, अमृता अरोरा और मिथुन दादा हैं. फ़िल्म कि कास्ट देखकर तो हिट होने का अंदाजा लगाया ही जा सकता है.
हीरोज़ फ़िल्म कि शूटिंग लद्दाख, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में पूरी होगी. इस साल मई के पहले हफ्ते मैं ये रिलीज़ होगी. सलमान इसमें पूरी तरह पगड़ी में दिखाई देंगे.
गौरतलब है कि जब पंजाब में इसकी शूटिंग चल रही थी तब वो अमृतसर भी गए थे. वहाँ स्वर्ण मन्दिर में उन्होंने दर्शन भी किए.


Click it and Unblock the Notifications