..................... Salman on Big B SRK's footsteps | अमिताभ और शाहरुख की राह पर सलमान - Hindi Filmibeat

अमिताभ और शाहरुख की राह पर सलमान

By Staff

Salman Khan
सलमान खान जल्द ही सोनी इंटरटेनमेंट टेलिविज़न के एक रिएलिटी शो के होस्ट की भूमिका में नजर आएंगे। सलमान को इस काम के लिए काफी मोटी रकम मिलने वाली है। सूत्रों के मुताबिक सलमान को 104 एपिसोड्स के लिए 89 करोड़ रुपये मिलेंगे।

सूत्रों के मुताबिक इस रिएलिटी शो का फॉर्मेट तकरीबन तय है। दरअसल यह नया रिएलिटी शो स्टार प्लस पर शुरु होने वाले शो ' क्या आप पांचवी पास से तेज़ हैं ?' के जवाब में सोनी द्वारा तैयार किया जा रहा है जिसे शाहरुख खान होस्ट करेंगे।

सोनी को उम्मीद है कि यह शो जून में शुरू हो जाएगा। तकरीबन इसी दर्मियान शाहरुख का शो ' क्या आप पांचवी पास से तेज़ हैं ?' भी छोटे पर्दे पर नजर आएगा।

सूत्रों के मुताबिक इस शो से सलमान को अपनी आक्रामक छवि को सुधारने का मौका मिलेगा। इस रिएलिटी शो में सलमान खान एक अलग ही रूप में नजर आएंगे। सोनी इंडिया के वाइस प्रेज़िडेंट अल्बर्ट अल्मीडा ने इस बारे में कोई भी कमेंट करने से मना कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X