आख़िर कैटरिना ने सलमान को दिया धोखा
ये बात तो सभी को पता है कि सलमान का स्टेच्यु मैडम तुसाद में लगा है लेकिन इस मौके पर सलमान के साथ उनके सबसे करीबी लोग भी मौजूद थे ये बात शायद आपको न पता हो. चलिए हम बता देते हैं. सलमान खान के साथ उनकी बहन अर्पिता, दोस्त साजिद नदिअडवाला और प्रेमिका कैटरिना कैफ गए थे.
पूरे सफर में तो सभी साथ थे लेकिन लंदन पहुँचते ही कैटरिना कैफ अपने परिवार से मिलने अपने घर चली गयीं और ये कहकर गयीं कि जब सलमान का पुतला बनना शुरू होगा तब वे वहाँ पहुँच जाएँगी. इसी भरोसे में सल्लू मियां ने उन्हें जाने कि इजाज़त भी दे दी लेकिन हद्द तो तब हो गई जब सलमान का पुतला बनकर तैयार भी हो गया और कैटरिना का कहीं पता ही नहीं चला.
साजिद का कहना है कि अगर कैटरिना को नहीं आना था तो वो उन सब के साथ लंदन गई ही क्यों ??? इस बात के बाद तो इस बात का भरोसा हो गया है कि सलमान और कैटरिना की अब नहीं बन रही है. अगर किसी दिन आपको दोनों के अलग होने कि ख़बर मिले तो चौंकिएगा मत.


Click it and Unblock the Notifications