..................... Salman is a Comedy King | गोविंदा नहीं, सलमान हैं आज कॉमेडी किंग - Hindi Filmibeat

गोविंदा नहीं, सलमान हैं आज कॉमेडी किंग

By Staff

Salman Govinda
फिल्म 'इल्जाम' से गोविंदा का करियर बनाने वाले जाने-माने बॉलीवुड निर्माता पहलाज निहलानी का कहना है कि कॉमेडी की दुनिया में अब सलमान खान का सिक्का चलता है। आज के सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार सलमान ही हैं।

इंडस्ट्री में 30 साल बिता चुके निहलानी ने कहा, "सलमान के साथ काम करने का मौका अब तक मुझे नहीं मिल पाया है, लेकिन जहां तक दर्शकों को हंसाने की बात है, तो इंडस्ट्री में उनसे बेहतर फिलहाल कोई नहीं है। वे हर तरह के किरदार बखूबी निभाते हैं, लेकिन कॉमेडी में नंबर वन हैं।"

इंडस्ट्री को गाविंदा, सुनील शेट्टी, नीलम कोठारी, चंकी पांडेय और दिव्या भारती जैसे कलाकार दे चुके निहलानी एक बार फिर अपनी फिल्म 'खुशबू' से दो नए चेहरों ऋषि रेहन और अवंतिका को बालीवुड में अभिनय करने का मौका दे रहे हैं।

वे कहते हैं,"मैं हमेशा से नई प्रतिभाओं को मौका देने में यकीन रखता रहा हूं। जल्दी ही मैं 'आंखें' की अगली कड़ी तथा और कंधार में हुए विमान अपहरण पर फिल्में बनाने जा रहा बना रहा हूं।"

उल्लेखनीय है कि निहलानी की फिल्म 'शोला और शबनम' और 'आंखें' जबर्दस्त हिट रही थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X