सलमान के खातिर फ़िल्म छोड़ी गोविंदा ने
हाल ही में गोविंदा के पास एक फ़िल्म का ऑफ़र आया जिसमें उन्हें विवेक ओबरॉय के साथ काम करना था. गोविंदा ने निर्माता से इतनी बड़ी कीमत मांग ली जिसे वो दे नहीं सकते थे.
वैसे अगर गौर किया जाए तो गोविंदा का ऐसा करने के पीछे क्या कारण हो सकता है ? इसका जवाब भी है हमारे पास. इसकी सबसे बड़ी वजह हैं हमारे सल्लू मियां. सभी अच्छी तरह जानते हैं कि सलमान ही वो शख्स है जिसने गोविंदा को दोबारा बोलीवुड में स्थापित किया है.
और सलमान और विवेक के बीच कैसे सम्बन्ध हैं इसकी तो सभी को पता है. विवेक की वजह से ही ऐश्वर्या ने सलमान को छोड़ा था. और इसी की खातिर गोविंदा को ये सब ड्रामा करना पड़ा वर्ना वो आती हुई लक्ष्मी को क्यों ठुकराते ??
भाई दोस्ती हो तो ऐसी........सच में पार्टनर...


Click it and Unblock the Notifications