सलमान को रिहर्सल करना पसंद नहीं

By Staff

Salman Khan
रियलिटी शो 'दस का दम' से टेलीविजन की दुनिया से पहली बार जुड़ने वाले बालीवुड कलाकार सलमान खान को रिहर्सल करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

सलमान ने अपने ब्लॉग में लिखा है, "बहुत ज्यादा रिहर्सल करना मुझे पसंद नहीं है। अपने किरदार के लिए मैंने कभी भी कोई तैयारी नहीं की है।"

वह न तो किसी एक्टिंग स्कूल के बारे में जानते हैं और न ही कभी वहां जाकर अभिनय का प्रशिक्षण ही लिया है। हालांकि ऐसे स्कूल की महत्ता को वह कम नहीं आंकना चाहते।

'मैंने प्यार किया' से लेकर 'पार्टनर' तक कई हिट फिल्में दे चुके सलमान कहते हैं, "ऐसे स्कूलों में जाकर अभिनेता अपने किरदार को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करते हैं।"

उनके अनुसार वे ऐसा इसलिए करते हैं ताकि चरित्र की तह तक पहुंच सकें। वह कहते हैं, "इन स्कूलों के काम करने के तरीकों को मानें तो मुझे 'तेरे नाम' का किरदार निभाने के लिए एक महीने पागलखाने में गुजारना पड़ता।"

सलमान मानते हैं कि वह बहुत अच्छे कलाकार नहीं होंगे फिर भी उन्हें खुशी है कि किसी की नकल करना सीखने के लिए उन्हें कभी भी एक्टिंग स्कूल नहीं जाना पड़ा।

वह कहते हैं, "मैं दिलीप कुमार का जबर्दस्त प्रशंसक हूं, मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है, लेकिन कभी भी उनकी नकल करने की कोशिश नहीं की है। 'तेरे नाम' में मैंने प्यार में हारे हुए एक युवक का किरदार निभाया था जो दिलीप जी ने कई बार निभाया है। इसके बावजूद परदे पर मैंने उसे वैसे ही उतारा जैसा महसूस किया। इससे खुद पर मेरा यकीन और भी बढ़ गया है।"

छह जून से सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'दस का दम' में भी वह खुद को अपने ही अंदाज में पेश करने की कोशिश करते दिखेंगे।

इसके अलावा सलमान इन दिनों बोनी कपूर की 'वांटेड' और सुभाष घई की 'युवराज' फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X