साजिद फिल्म मे होंगे सुरेश मेनन
सुरेश मेनन के साथ अपना करियर शुरू करने वाले साजिद की केमिस्ट्री यदि सबसे अधिक किसी के साथ जमी है तो वह है सुरेश मेनन. यह बात खुद साजिद खान भी मानते हैं. ब्लॉकबस्टर फिल्म के निर्देशक बन चुके साजिद, सुरेश के साथ मिलकर कई शो कर चुके हैं. टेलीविजन पर दर्शकों को जमकर हंसाने वाली यह जोडी अचानक टूट क्यों गई ?
यह सवाल हर शख्स ने उठाया था जब उन्होंने साजिद की फिल्म में सुरेश मेनन को एक भी सीन में नहीं देखा. जब यह सवाल साजिद तक पहुंचा तो उन्होंने इसका खंडन करते हुए कहा ' सुरेश ही क्यों मैंने खुद ने भी इस फिल्म में कॉमेडी नहीं की.
दरअसल 'हे बेबी" मेरी पहली फिल्म थी और इसलिए मैं चाहता था कि इस फिल्म में कॉमेडी की शुद्धता बरकरार रहे. मगर अब दर्शक यकीन करें कि इस फिल्म में सिर्फ सुरेश ही नहीं मेरे और भी साथी होंगे जिनके साथ मिलकर मैं कॉमेडी शो किया करता था.
इस फिल्म में मैं सबको घुसाऊंगा चाहे जो हो जाए.'चलिए यह सुनकर दर्शक खुश हुए हों या नहीं मगर सुरेश अवश्य खुश हो गए होंगे. क्यों ? क्योंकि जिस फिल्म में अभी तक अक्षय के अलावा नायिकाओं और रितेश देशमुख का चयन नहीं हुआ हो उस फिल्म में सुरेश मेनन का चयन काफी मायने रखता है. क्यों है ना.


Click it and Unblock the Notifications