..................... Sajid will invest 1 million in T-Town | साजिद करेंगे 1अरब रुपये का निवेश - Hindi Filmibeat

साजिद करेंगे 1अरब रुपये का निवेश

By Staff

Sajid Nadiadwala
सिनेमा उद्योग में खुद को साबित कर चुके निर्माता साजिद नाडियाडवाला अब टेलीविजन की दुनिया में हाथ आजमाने को तैयार हैं। एक टीवी चैनल में उन्होंने 50 प्रतिशत का निवेश किया है।

'मुझसे शादी करोगी' और 'हे बेबी' जैसी हिट फिल्में दे चुके 'नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट' बैनर ने चैनल में एक अरब रुपये का निवेश किया है।

समाचार को पुष्टि करते हुए नाडियावाला कहते हैं, "टीवी उद्योग की ओर हमारी कंपनी का यह पहला कदम है। हमें यकीन है कि इससे कंपनी को लाभ होगा। जल्दी ही हम अन्य कई क्षेत्रों में भी उतरेंगे।"

वह कहते हैं, "रोमांटिक कॉमेडी कहानियों में सफलता हासिल करने के बाद हम टेलीविजन की दुनिया में भी निवेश कर रहे हैं। हो सकता है अगली बार हम मीडिया में निवेश करें!"

नाडियाडवाला की कंपनी देश के 100 से ज्यादा एकल थिएटरों को अधिगृहीत करना चाहती हैं। कंपनी ने 'खालसा मोटर्स' के प्रबंध निदेशक जगदेव सिंह के साथ मिलकर राजस्थान के 'फलना' थिएटर को अधिगृहीत कर लिया है।

सिंह कहते हैं, "केवल राजस्थान में हम पांच से दस एकल परदा थिएटर अधिगृहीत करना चाहते हैं। थिएटर को आवाज और पिक्च र के माध्यम से बेहतर बनाने की कोशिश की जाएगी। अन्य राज्यों के थिएटरों में भी ऐसे ही बदलाव किए जाएंगे।"

नाडियाडवाला और सिंह जोधपुर में 'न्यूप्लेक्स' नाम से मल्टीप्लेक्स बनाने का विचार कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X