..................... Wow ! What a Chemistry | वाह, क्या केमिस्ट्री है - Hindi Filmibeat

वाह, क्या केमिस्ट्री है

By Staff

इन दिनों जिसे देखो वही अपनी फिल्म को इंटरनेशनल लुक देने में लगा हुआ है. एक तरफ जहां साजिद नाडियाडवाला अपनी फिल्म 'कम्बख्त इश्क़" को हॉलीवुड फिल्म बता रहे हैं वहीं दूसरी तरफ टिप्स के निर्माता रमेश तौरानी अपनी फिल्म 'रेस" को इंटरनेशनल लुक देनें में लगे हुए हैं. खैर यह तो बात हुई फिल्म की अब हम बात करते हैं दृश्यों की.

अक्षय खन्ना, सैफ अली खान, बिपाशा बसु तथा समीरा रेड्डी अभिनीत इस फिल्म में काफी अंतरंग दृश्य हैं जिससे फिल्म दर्शकों के लिए गुलज़ार साबित हो सकती है. वैसे आपको बता दें इन अंतरंग दृश्यों में बिपाशा और सैफ के अंतरंग दृश्यों ने बॉलीवुड में काफी धूम मचाई है. इस विषय में बिपाशा अपनी खास बेबाक शैली में कहती हैं

'"फिल्मों में इस तरह के दृश्य आम बात है. मुझे इस तरह के दृश्यों को करने में कोई हिचक नहीं हुई. इन दृश्यों के दौरान मैं सैफ के साथ काफी सहज थी. यह फिल्म एक थ्रिलर फिल्म है और इसका अंदाज़े बयां भी इंटरनेशनल थ्रिलर जैसा ही है. ऐसी फिल्मों में कहानी के साथ यह दृश्य आवश्यक हैं या यूं कह लीजिए यह फिल्म की ज़रूरत है. वैसे भी फिल्म की कहानी सुनाते वक़्त हमें यह सारी बातें पहले ही बता दी जाती है सो उन पर चर्चा करना बेवकूफी है.“

इन दृश्यों की वकालत करते हुए रमेश तौरानी का कहना है “ इस फिल्म में इंटरनेशनल लुक देने के लिए इसकी अधिकतर शूटिंग हमनें डर्बन में की है. जहां तक अंतरंग दृश्यों की बात है, भले ही इस अंतरंग दृश्य ने सारी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की भौंहे उपर उठा दी हो मगर इसकी खासियत यह है कि इतना कुछ होते हुए भी इसमें एक भी कीसिंग सीन नहीं है.“ वाकई इसे हम अजूबा कहेंगे कि अंतरंग दृश्य बिना कीसिंग सीन के पूरा हो गया है मगर कैसे यह तो बिपाशा और सैफ ही जाने ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X