सैफ-रानी ने अनाथ बच्चों की शाम यादगार बनाई

सैफ और रानी सहित अभिनेत्री अमिषा पटेल, निर्देशक कुणाल कोहली और संगीत निर्देशक शंकर-एहसान-लॉय ने भी शुक्रवार को 'भाईदास हॉल' में बच्चों के साथ समय बिताया। इसमें शहर के 8 अनाथालयों के बच्चे शामिल थे।
फिल्म 'थोड़ा प्यार..' प्यार के लिए तरसते चार बच्चों की कहानी है। उनके जीवन में रानी परी बनकर आती हैं और खुशियों से उनका जीवन भर देती हैं।
उल्लेखनीय है कि ऋषि कपूर और अमिषा पटेल इसमें मेहमान कलाकार की भूमिका में हैं।
कोहली ने कहा, "यूं तो फिल्म कलाकार हर मंच पर कार्यक्रम पेश करते हैं। इस बार हमने सोचा कि क्यों न इन बच्चों की एक शाम यादगार बना दें!"
सैफ और रानी ने बच्चों के साथ खूब मस्ती की, नाच-गाना किया और उन्हें उपहार भी दिए। रानी ने कहा, "बच्चे हमेशा से मुझे आकर्षित करते रहे हैं। मैं इन्हें ईश्वर की सबसे खूबसूरत कृति मानती हूं।"
अनाथालय की एक 12 वर्षीय बच्ची ने कहा, "सैफ अंकल और रानी दीदी के साथ बिताई यह शाम हम कभी नहीं भूल पाएंगे।"
फिल्म की शूटिंग दिल्ली, लास एंजलिस और बैंकाक में की गई है। 27 जून को रिलीज के लिए तैयार इस फिल्म का बजट मात्र 10 करोड़ रुपये का है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications