टशन ने मुझे करीना से मिलाया: सैफ

सैफ ने कहा, "इसमें काम करने का अनुभव काफी मजेदार रहा है। फिर, इससे एक बात यह अच्छी निकली कि मैं करीना से मिला। मेरे लिए यही बहुत है।"
सैफ कहते हैं, "मैं अपनी प्रेमिका के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारना चाहता हूं। इन दिनों वह आस्ट्रेलिया में शूटिंग कर रही हैं और मैं दो महीने की छुट्टी पर हूं। ऐसे में मैं उनसे मिलने जरूर जाऊंगा। यदि अंधेरी में भी उनका कोई कार्यक्रम होगा, तब भी मैं उसमें जरूर शामिल होऊंगा।"
वे कहते हैं, "मैं जानता हूं कि लोग इस बारे में बातें बनाएंगे, लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। हर रिश्ते में एक वक्त ऐसा आता है, जब वह खुद को स्थापित कर रहा होता है। पिछले नौ महीने से हम साथ हैं। हम दोनों जानते हैं कि हम एक-दूसरे के लिए क्या मायने रखते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications