'सदा' की पहली हिंदी फिल्म जल्द

तमिल और तेलुगू फिल्म जगत की प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सदा की पहली हिंदी फिल्म 'दिल तो दीवाना है' आगामी जून में रिलीज हो रही है।
सूत्रों के अनुसार सदा को रजनीकांत की फिल्म का प्रस्ताव इसलिए ठुकराना पड़ा क्योंकि दोनों फिल्मों की तारीखें आपस में टकरा रहीं थीं।
हालांकि सदा रजनीकांत की पहली पसंद थीं और उन्हें भी तमिल फिल्मों के इस बादशाह के साथ काम करके खुशी होती लेकिन वह पहले ही बालीवुड की एक फिल्म के लिए अनुबंध कर चुकी थीं।
सदा की पहली हिंदी फिल्म 'दिल तो दीवाना है' का निर्देशन प्रख्यात कलाकार राजा बुंदेला ने किया है और इसमें नायक की भूमिका निभाई है हैदर अली ने।
यह फिल्म नई पीढ़ी की बदलती मानसिकता और पारिवारिक मूल्यों के बारे में उसके विचारों के बारे में है।
संयोगवश राज बब्बर और जीनत अमान की जोड़ी भी लगभग दो दशक बाद इस फिल्म में साथ-साथ आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications